फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- शिकोहाबाद। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एलआईसी के मैनेजर, पूर्व मैनेजर सहित 5 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बीमा धारक की बीमा राशि को फर्जी तरीके से हड़प लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंगूरी देवी पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम नगला जाट, जाजूमई थाना जसराना ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके पति सुरेशचन्द्र पुत्र ताले सिंह ने एलआईसी आवास विकास कॉलोनी कार्यालय के अभिकर्ता कुंवरपाल सिहं के माध्यम से 51 हजार रुपये की पालिसी कराई थी। जिसकी परिपक्वता 28 जुलाई 2022 थी। लेकिन 3 दिसंबर 2020 को बीमाधारक की मृत्यु हो गयी। मृत्यु के बाद अभिकर्ता कुवरपाल सिंह को कागजात मूल पालिसी, बॉण्ड, मृतक प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, आधार कार्ड देकर बीमा राशि की मांग की।अभिकर्ता के कहन...