हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- हल्द्वानी। भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित मंडल कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं क्षेत्र निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक कुमार सैनी ने 70 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में जीवन बीमा के क्षेत्र में निजी कंपनियों की मौजूदगी के बावजूद आज भी एलआईसी की हिस्सेदारी करीब 65 प्रतिशत बनी हुई है। एलआईसी न केवल बीमा व्यवसाय के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्य अतिथि निवेदिता कुकरेती ने एलआईसी के राष्ट्रहित में योगदान की सराहना की। यह भी पढ़ें- Shamli News: एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम एलआईसी के विपणन प्रबंधक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने...