रामगढ़, फरवरी 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। महाकाल मंडली की ओर से एलआईसी कार्यालय के समीप 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुक्रवार से विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र में उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों के तहत जय श्री महाकाल मंडली ने अग्निपूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुबह 11 बजे विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान "जय श्री महाकाल" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजन के उपरांत मंडली के सभी सेवादारों को मंडली का बैच पहनाकर भंडारे के प्रसाद निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। मंडली के पदाधिकारियों ने बताया क...