एलआईसी कर्मियों ने मनाया 70वां स्थापना दिवस
लोहरदगा, सितम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जीवन बीमा निगम-एलआईसी की सैटेलाइट शाखा लोहरदगा में मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर एलआईसी का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक दुर्गा प्रसाद दोरा ने अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं और ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एलआईसी देश के बीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। पालिसी और प्रीमियम के क्षेत्र में एलआईसी का एयूएम करीब 57 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों के लिए सीट और ड्रॉ प्रतियोगिता, जागरूकता कैंप, अभिकर्ता दिवस सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए एलआईसी की ओर से दो नए प्लान भी लॉन्च किए गए। यह भी पढ़ें- एलआईसी के स्थापना दिवस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.