फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एलआईसी कर्मियों और अधिकारियों, अभिकर्ताओं ने रक्तदान किया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि एलआईसी सदैव सेवा और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहती है। सहायक शाखा प्रबंधक रवि कुमार भारद्वाज, अभिकर्ता प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य भूपेंद्र प्रताप सिंह, गोपेश सक्सेना ने व्यवस्थायें देखीं। तान्या, हरिकिशन, भानु ठाकुर, शुभम बघेल, शिवम तिवारी, प्रदीप सिंह राठौर, नीरज तोमर आदि ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...