बलिया, मई 13 -- बांसडीह। नोएडा में कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ हुए कथित पुलिस उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बांसडीह में कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज दबाने तथा यूनियन गतिविधियों को बाधित करने का प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। आरोप लगाया कि श्रमिक संगठनों को कमजोर करने और कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नोएडा आंदोलन के समर्थन में किया प्रतिरोध सभा वक्ताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियन आंदोलन हमेशा कर्मचारियों, श्रमिको...