जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का जमशेदपुर ब्रांच-1 बिष्टूपुर 200 बीमा सखी बहाल करेगा। इसके लिए आवेदक की उम्र 18 से 65 साल तक हो सकती है। सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। जहां तक योग्यता की बात है, मैट्रिक या इससे अधिक पढ़ी-लिखी होनी चाहिए। इन सभी को जमशेदपुर में ही काम मिलेगा। इन्हें नौ हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसमें सात हजार छात्रवृत्ति के साथ दो हजार रुपये इंसेंटिव भी शामिल है। इस पद पर नियुक्ति के लिए 27 दिसंबर को भर्ती कैम्प का आयोजन गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में किया गया है। भर्ती कैम्प सुबह 10 से दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। दो अन्य कंपनियां भी भर्ती कैम्प में हिस्सा लेंगीं। इनमें मेसर्स टीवीएस डेल्फी, चेन्नई और व्हील्स इंडिया चेन्नई शामिल हैं। दोनों कंपनियां 20-20 पदों पर नियुक्ति करेंगीं...