भागलपुर, फरवरी 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर एलआईसी एजेंट पिंटू कुमार दास को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदेर गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घायल पिंटू कुमार दास के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपितों को नामजद किया गया है। जांच में सामने आया है कि सुनील कुमार चौधरी के पास पिंटू का लगभग एक लाख तीस हजार रुपये बकाया था। रुपये की मांग पर वह लगातार टाल-मटोल कर रहा था। बकाया राशि हड़पने की नीयत से ही हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में एक अन्य नामजद आरोपित अब भी फरार है। थानाध्यक्ष ...