भागलपुर, फरवरी 20 -- शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एलआईसी एजेंट गोलीकांड मामले में एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनू टोला कचहरिया गांव निवासी जयकांत शर्मा को गिरफ्तार किया है। घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने नामजद आरोपी सुनील कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मालूम हो कि शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के समीप फोरलेन सड़क पर गत पांच फरवरी की संध्या नंदलालपुर निवासी एलआईसी एजेंट पिंटू कुमार दास को बाइक से घर लौटने के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील कुमार चौधरी के पास पिंटू कुमार दास का लगभग एक लाख तीस हजार रुपये बकाया था। पैसे की वापसी से बचने तथा राशि हड़पने की नीयत से घटना की साजिश रची गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.