पूर्णिया, मार्च 7 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड के काझी गांव निवासी सौरभ रंजन ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 537वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से बनमनखी, पूर्णिया सहित पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। सौरभ रंजन के पिता राज किशोर झा एलआईसी एजेंट हैं, जबकि उनकी मां साधना कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं। बेटे की सफलता की खबर मिलते ही काझी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने परिवार को बधाई दी। सौरभ के पिता राज किशोर झा ने बताया कि सौरभ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था और पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहता था। सौरभ ने दूरभाष पर बताया कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित अंतिम परिणाम में उन्हें देशभर में 537वां स्थान प्राप्त हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.