लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठग ने लिंक भेजकर एलआईसी अधिकारी के खाते से 41 दिन के अंदर 52.31 लाख उड़ा लिए। ऐशबाग स्थित ईदगाह के पास रहने वाले मोहम्मद सालिम एलआईसी एचएफएल में डीएचए के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाजों ने उनके खाते से कई बार में 52,31,690 रुपये पार कर दिए। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच खाते से रुपये निकले हैं। पीड़ित का कहना है कि जनवरी माह में मोबाइल पर एक लिंक आया था। क्लिक कर एप डाउनलोड की थी। इसके बाद खाते से रुपये पार हो गए। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अब महिला डॉक्टर के साथ कांड, एनआईए चीफ बनकर 1.5 करोड़ करा लिए ट्रांसफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.