प्रयागराज, फरवरी 8 -- फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास वन आफिसर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को एक होटल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट एमके बीजू ने जीवन बीमा अधिकारियों के वेतन वृद्धि, पेंशन व सीधी भर्तियों के लिए वर्क लाइफ बैलेंस पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अनिल कुमार ने संगठन के योगदान व सहयोग की सराहना की। विपणन प्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन वीके राय ने किया। अधिवेशन में इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाली शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.