छपरा, फरवरी 5 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में गुरुवार को शिक्षा समानता उद्यमिता फाउंडेशन के तहत लेट्स इंस्पायर बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत एलआईबी लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेयी ने छात्रों को साहित्य, सृजन और अभिव्यक्ति की शक्ति पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।कार्यक्रम में चयनकर्ता मंडल के रूप में कुलसचिव प्रो. नारायण दास, वोकेशनल कोर्सेज के निदेशक प्रो. अजीत कुमार तिवारी, सांस्कृतिक सचिव प्रो. उदय शंकर ओझा, एनएसएस समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र, प्रो. सिद्धार्थ शंकर, संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र कुमार द्विवेदी, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, प्रो. बैद्यनाथ मिश्रा और डॉ. जया कुमारी पाण्डेय उपस्थित थे।कार्यक्रम में कुल 20 छात्...