श्रावस्ती, अप्रैल 29 -- श्रावस्ती, संवाददाता। 62वीं वाहिनीं एसएसबी मुख्यालय में भिनगा में बुधवार को क्षेत्रक स्तर की 225वीं एलआईए की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी वी विक्रमण ने की। बैठक में सीमा सुरक्षा व आंतरिक सुरक्षा पर मंथन किया गया। उप महानिरीक्षक ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर चर्चा करते हुए आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, तस्करी, नशीले पदार्थों की रोकथाम, वनों से संबंधित अपराधों की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा बलों व आसूचना एजेंसियों के मध्य समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। सभी उपस्थित अधिकारियों की ओर से इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि आपसी सहयोग, समन्वित कार्रवाई तथा वास्तविक समय में आसूचना साझा करने की व...