जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। टाटानगर से एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन रविवार को तीन घंटे लेट रवाना हुई। एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर की सीटें फुल होने के साथ थर्ड एसी कोच में आरएसी हो गया, लेकिन इकोनॉमी श्रेणी व सेकेंड एसी कोच खाली रह गया था। इधर, टाटानगर से कटिहार और बक्सर होली स्पेशल ट्रेन के लिए ऑनलाइन और स्टेशन काउंटर से टिकट बुकिंग शुरू है। टाटानगर से बक्सर होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी। टाटानगर से कटिहार होली स्पेशल 2 मार्च से 31 मार्च के बीच पांच फेरा लगाएगी जबकि, वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से टाटानगर एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन के चलने का भी आदेश हुआ है। होली स्पेशल ट्रेन चलने से बिहार, बंगाल, ओडिशा व दक्षिण भारत मार्ग के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...