जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में रविवार सुबह 70 वर्षीय निरंजन देवी छोटा गोविंदपुर निवासी की मौत हो गई। ट्रेन में उसके परिजन भी साथ थे। ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों ने टाटानगर स्टेशन पर महिला यात्री के मौत की जानकारी दी थी। बताया जाता है कि निरंजन देवी क्रिश्चियन मेडिकल अस्पताल वेल्लूर के इलाज करने के बाद घर लौट रही थी कि रास्ते में मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...