जमशेदपुर, मई 8 -- हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस के लेट होने से गुरुवार सुबह करीब हावड़ा के करीब 25 से 30 यात्रियों की टाटानगर-एर्नाकुलम और टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन छूट गई। इससे टाटानगर स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक हंगामा हो गया। ट्रेन छूटने से नाराज यात्री स्टेशन मास्टर कक्ष के बाहर जमा होकर विकल्प ट्रेन की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और रेलकर्मियों के साथ यात्रियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद 18-20 यात्रियों को लेट सर्टिफिकेट जारी किया गया, ताकि वे टीडीआर फाइल कर सकें।जानकारों के अनुसार, संबलेश्वरी एक्सप्रेस का टाटानगर पहुंचने का निर्धारित समय रात 2:27 बजे था, लेकिन ट्रेन सुबह 5:41 बजे पहुंची। हावड़ा से समय बदलकर रवाना किए जाने के कारण ट्रेन लेट हुई थी और रेलवे ने यात्रियों को एसएमएस ...