प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एरो सिटी टाउनशिप निर्माण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण बैंक से कर्ज लेगा। टाउनशिप के लिए कम से कम 300 करोड़ कर्ज लेने की योजना है। पीडीए प्रशासन कम से कम ब्याज कर्ज लेने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट के जरिए बैंकों से आवेदन मांगा है। कई बैंकों ने टाउनशिप निर्माण के लिए पीडीए को कर्ज देने में दिलचस्पी दिखाई है। पीडीए के अधिकारी बैंकों के अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं। लगभग 200 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित टाउनशिप बनाने के लिए बीते अप्रैल में शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। जून में जमीन अधिग्रहण के लिए प्रदेश सरकार से 100 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। वृहद टाउनशिप के लिए प्रदेश सरकार से एक हजार करोड़ मिलने का अनुमान है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि 200 हेक्ट...