नई दिल्ली, जुलाई 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को एरोसिटी का दौरा कर यहां चल रहे बुनियादी ढांचा विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एरोसिटी के विस्तार में केवल आधुनिक इमारतों और व्यावसायिक विकास पर ही नहीं, बल्कि जलभराव से बचाव, जल संरक्षण, हरित अवसंरचना और बेहतर यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

परियोजनाओं की जानकारी दौरे के दौरान जीएमआर के अधिकारियों ने एरोसिटी में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। उपराज्यपाल ने टिकाऊ शहरी विकास की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र की योजना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। उन्होंने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयार की जा रही वर्षाजल संरक्ष...