एरोक पूजा धूमधाम के साथ सम्पन्न
दुमका, जून 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दिशोम जाहेर थान दुमका में दिशोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू के नेतृत्व में दिशोम नायकी बाबा सीताराम सोरेन के द्वारा एरोक पूजा धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई। मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक साल बाड़ी व खेतों में बीज लगाने के समय गांव के जाहेर थान में मरांग बुरु, जाहेर आयो, मोड़ें कु, तुरुय कु आदि देवी-देवताओं को पूरे धूमधाम व हर्षौल्लास के साथ पूजा किया जाता है। ये एरोक पूजा बीजों के अच्छे अंकुरण व कई तरह के हानिकारक कीटों के साथ-साथ पशु-पक्षियों से भी सुरक्षा के लिए किया जाता है। दिशोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू ने कहा कि इस एरोक पूजा में संथाल परगना के कई हिस्सों से आतो मोड़ें होड़ व मरांग बुरु भक्त अपने पारंपरिक वेशभूषा पंछी-लूंगी में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.