हल्द्वानी, मार्च 24 -- नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) ने अपना 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रक्तदान शिविर, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. राम सागर ने 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप की स्थापना के संघर्ष और उपलब्धियों पर विशेष व्याख्यान दिया। समारोह में टेलीस्कोप की 10वीं वर्षगांठ पर इसके वैज्ञानिक निष्कर्षों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें टीआईएफआर मुंबई और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भी भाग लिया। भारत सरकार द्वारा एरीज पर आधारित एक लघु फिल्म भी जारी की गई। अंत में निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...