नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल, संवाददाता। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल की ओर से आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत 'आराम, प्रगति और पर्यावरणीय स्थिरता के पीछे का विज्ञान' विषय पर विचार रखेंगे। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग की प्रो. यू लिया ई‌ 'दीर्घकालिक प्रदूषक और उभरती चुनौतियां: वायु में प्लास्टिक कण एवं पीएफएएस' विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान देंगी। इस अवसर पर नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एरीज में विश्व पर्यावरण दिवस पर कल होंगे कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन एरीज के...