धनबाद, मई 17 -- बीसीसीएल के कई एरिया जीएम समेत बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया गया। बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले अफसर नपे हैं। कुछ दूसरी कंपनियों से स्थानांतरित होकर बीसीसीएल आए अफसरों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। डब्ल्यूजे एरिया के जीएम अरिंदम मुस्तफी का भी तबादला कर दिया गया है। मुनीडीह वाशरी में घटी घटना और मजदूरों की मौत को लेकर सवाल उठे थे। मुनीडीह के कई अफसर इधर-उधर किए गए हैं। जिन महाप्रबंधकों का तबादला हुआ है, उनमें विष्णुकांत झा को पीओ एना से स्थानांतरित कर कतरास एरिया का जीएम बनाया गया है। एसईसीएल से स्थानांतरित होकर आए सत्यकाम आनंद को गोविदंपुर एरिया का जीएम बनाया गया। वहीं गोविंदपुर के एरिया जीएम वी विजय कुमार को डब्ल्यूजे एरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। जीएम सेफ्टी एवं रेस्क्यू संजय कुमार सिंह को सीवी एरिया का जीएम, अर...