झांसी, फरवरी 22 -- झांसी,संवाददाता। बुन्देलखंड के एरच में कई वर्षो से भव्यता के साथ होली का आयोजन होता है। यही से होली त्योहार की शुरूआत माना जाता है। जिसको मौजूदा सरकार ने महोत्सव के रूप शुरू कर दिया है। आगामी 28 को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा देने के लिए अधिकारी जुट गए है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने झांसी के एरच कस्बे में होने वाले होली महोत्सव को एक नई पहचान देने का काम किया है। वर्ष 2021 से एरच में होने वाले होली महोत्सव को पर्यटन विभाग के माध्यम से आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। इस साल आयोजित होने जा रहे होली एरच महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां चल रही हैं। एरच महोत्सव समिति के माध्यम से पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठन मिलकर कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.