नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 15वां अंबेडकर स्मारक व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. शरद सोनी (अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) ने नैतिक शासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर जोर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि केवल विषय आधारित ज्ञान ही नहीं, बल्कि जागरूक और संवेदनशील शिक्षा के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारना जरूरी है।कार्यक्रम के अंत में दो सप्ताह तक चले अंबेडकर जयंती समारोहों के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में अंबेडकर ...