नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के छात्र कार्यकर्ताओं के निलंबन और निष्कासन के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को छात्रों और संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि परिसर में बुलिंग और रैगिंग की घटना को उठाने वाले छात्रों के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें ही दंडित किया गया। छात्र प्रतिनिधियों के अनुसार अप्रैल 2025 में परिसर में हुई एक बुलिंग की घटना को लेकर कुछ छात्रों ने चिंता जताई और मामले की जांच तथा जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उनका आरोप है कि शिकायत की जांच करने के बजाय प्रशासन ने उन छात्रों के खिलाफ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जिन्होंने इस मुद्दे को उठाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.