मेरठ, सितम्बर 21 -- रविवार को दूसरे दिन भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण के नौ हॉक विमानों ने एयर शो में 30 मिनट तक हैरतअंगेज करतब दिखाए। जाबांज पायलटों ने हॉक विमानों के धुएं से कभी दिल तो कभी तिरंगा बनाया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित एयर शो ने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण, अनुशासन और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की प्रदेश सरकार की पहल को भी नई ऊर्जा दी। पेश है राकेश प्रियदर्शी एवं सलीम अहमद की रिपोर्ट। यह भी पढ़ें- मेरठ में एयर शो का दूसरा दिन: आसमान में शौर्य की गर्जना, तालियों से गूंजा मेरठहवाइ प्रदर्शन की शुरुआत रविवार की सुबह आसमान में अचानक सबसे पहले विमानों की गूंजती गर्जना सुनाई दी। फिर देखते ही देखते नौ विमान एक साथ नजर आए और हजारों निगाहें वहीं ठहर गईं। पलक झपकते विमान नीचे आए, तेजी से पलटे और फिर आसमान की ऊंचाई में पहुंच गए। ...