वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गंगा किनारे प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा के बाद बनारस एवं चंदौली के प्रशासनिक एवं पुलिस अफसर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकल पड़े। शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, कमिश्नर एस. राजलिंगम ने वाराणसी के डीएम सत्येन्द्र कुमार एवं चंदौली के डीएम चंद्रमोहन गर्ग के साथ प्रमुख घाटों एवं स्थलों पर होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ में कई आला अधिकारी रहे। इस माह 22, 24 एवं 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो के दौरान हर दिन 90-90 मिनट के हवाई करतब होंगे। इस दौरान 30 लाख लोगों के काशी पहुंचने का अनुमान है। गंगा पार खुले मैदान से भी लोग हवाई करतब देखेंगे। पुलिस आयुक्त ने पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी गंगा घाट, कोदोपुर घाट के साथ ही यातायात...