एयर शो: दो सौ बेड रिजर्व होंगे, 20 से सक्रिय होगा कंट्रोल रूम
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एयर शो की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग भी जुट गया है। शासकीय और निजी अस्पतालों में आईसीयू सहित 200 बेड रिजर्व रहेंगे। वहीं 20 अक्तूबर से कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाएगा। सभी ब्लड बैंकों में सभी ग्रुप के चार-चार यूनिट रक्त स्टॉक में रहेंगे। निजी अस्पताल में अनिवार्य रूप से पांच-पांच बेड रिजर्व रहेंगे। जहां सुविधा है वहां चार-चार बेड आईसीयू के भी रिजर्व रहेंगे। एयर शो की तैयारी की समीक्षा को लेकर सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने मंगलवार को निजी अस्पताल संचालकों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना के मद्देनजर सभी निजी चिकित्सालय एवं ब्लड बैंक अपनी तैयारी सुदृढ़ रखें। बीएचयू अस्पताल में 25 बेड रिजर्व रहेगा। इसमें 10 बेड आईसीयू होगा। वहीं मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.