नई दिल्ली, जनवरी 29 -- इन दिनों एयर फ्रायर में कई तरह की डिशेज को बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है। जबकि काफी सारे लोग इसे फ्राई करने के लिए भी यूज नहीं कर पाते। ऐसे में एयर फ्रायर में खिले-खिले पुलाव बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अब इस वीडियो को देखकर जब इस कंटेंट क्रिएटर ने पुलाव बनाना शुरू किया तो नतीजा काफी बेकार निकला। जिसे इस कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी जरूर पुलाव को एयर फ्रायर में बनाने का आइडिया ड्रॉप कर देंगे। एयर फ्रायर में पुलाव बनाने में आने वाली दिक्कतें दरअसल, एयर फ्रायर में आप बमुश्किल एक से डेढ़ कप चावल के पुलाव ही तैयार कर सकते हैं। ऐसे में पूरी फैमिली के लिए जिसमे तीन से चार लोग हों तो ये पुलाव पर्याप्त नहीं होगे। अब एक कप पुलाव जो प्रेशर कुकर में मात्र एक सीटी में ...