नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी नहीं कि आप हजारों रुपये का एयर प्यूरीफायर या महंगे गैजेट खरीदें। कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके भी प्रदूषित हवा के संपर्क को कम किया जा सकता है। सही मास्क पहनने से लेकर घर में धूल और धुएं को नियंत्रित करने तक, ऐसे कई उपाय हैं जिन पर बहुत कम खर्च आता है। खासकर दिल्ली-NCR जैसे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए ये सावधानियां काफी काम आ सकती हैं।बाहर निकलते समय पहनें N95 मास्क प्रदूषण से बचाव के लिए सबसे जरूरी चीज सही मास्क है। बाजार में मिलने वाले सामान्य कपड़े या ढीले सर्जिकल मास्क PM2.5 जैसे बेहद छोटे प्रदूषण कणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते। इसके बजाय अच्छी क्वालिटी का प्रमाणित N95 या FFP2 मास्क इस्तेमाल करना बेहतर है। ध्यान रखें कि मास्क चेहरे पर ठीक स...