लातेहार, फरवरी 26 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के चतरा जिले के सिमरिया स्थित कर्माटांड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना पर झामुमो चंदवा प्रखंड परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस बयान जारी कर जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा और प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यह हादसा पूरे राज्य के लिए अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है। झामुमो नेताओं ने राज्य सरकार से दुर्घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की हैं। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक व्यक्त करने वालो में शमशेर खान, रंजीत उरांव, अंकित तिवारी, नौशाद आलम, राजेंद्र भगत, बबलू राही, सरफराज आलम, ब्रह्मदेव प्रजापति, मनीष कुमार उर्फ चांदो, अंकित कुमार, पवन कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, ...