लातेहार, मार्च 1 -- चंदवा प्रतिनिधि। रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह एयर एंबुलेंस हादसे में प्रभावित परिवार से मिलने दूसरी बार चंदवा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की। सांसद ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में वे मृतक के आश्रितों के साथ 24 घंटे मजबूती से खड़े हैं। सांसद ने बताया कि हादसे में मृतक के आश्रितों को दो करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बातचीत की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, ल...