रांची, फरवरी 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के एयर एंबुलेंस से संबंधित बयानों को तथ्यहीन, भ्रामक और हताशा का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों के गरीबों को दिल्ली और मुंबई के बड़े अस्पतालों तक पहुंच दी है। एयर एंबुलेंस सेवा के परिचालन के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानक तय होते हैं। मेडिकल ग्रेड एयर एम्बुलेंस में मरीज की स्थिति (जैसे बर्न इंजरी का प्रतिशत) के अनुसार तकनीकी निर्णय विशेषज्ञ डॉक्टरों और विमानन कंपनी के होते हैं, न कि सरकार के। मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ ने कहा कि जिस राज्य में पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को वेंटिलेटर पर छोड़ दिया था, वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने च...