नई दिल्ली, जुलाई 27 -- केंद्र सरकार ने कहा है कि अहमदाबाद एयर इं‌डिया विमान हादसे की जांच में कोई देरी नहीं हुई है। नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में कहा कि किसी बड़ी विमान दुर्घटना की जांच की समय-सीमा का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के सभी संभावित कारणों और इसकी वजह से जुड़े सभी कारकों की विस्तृत जांच की जा रही है। लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद अंतिम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होगी और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। यह भी पढ़ें- यात्रियों के समय की कोई कद्र नहीं; जयपुर-दिल्ली फ्लाइट की लेटलतीफी पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डी...