एयर इंडिया भोपाल-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इंजन में गड़बड़ी की सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8:47 बजे उड़ान भरी थी। इसका निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे था। विमान को तय समय के अनुसार सुबह 9:55 बजे दिल्ली उतरना था। उड़ान के दौरान ही इंजन में खराबी का पता चलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान का रूट जयपुर की तरफ मोड़ दिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मिली एयर इंडिया के पायलट की लाश, अचेत पड़े थे जयपुर एयरपोर्ट पर जरूरी सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.