नई दिल्ली।, सितम्बर 25 -- एयर इंडिया का एक और पायलट नशे में धुत पाया गया है। 6 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले हुई जांच में एयर इंडिया का फर्स्ट ऑफिसर शराब के नशे में पाया गया। घटना के तुरंत बाद उसे निलंबित कर दिया गया और एक सामान्य यात्री के रूप में भारत वापस भेज दिया गया। एयरलाइन के अनुसार, अंतिम मेडिकल जांच रिपोर्ट और आंतरिक जांच पूरी होने तक वह पायलट निलंबित रहेगा। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एयर इंडिया ने कहा, "एयर इंडिया सुरक्षा, नियमों या कंपनी के प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। नियमों और नीति के उल्लंघन की पुष्टि होने पर सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।" एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी क्रू मेंबर्स को उच्चतम सुरक्षा...