रांची, जनवरी 25 -- रांची। रात में एयर इंडिया का दिल्ली से आनेवाला विमान देर रात रांची आया। यह विमान करीब ढ़ाई घंटे विलंब से रात 11 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरा। इसके कारण विमान यात्रियों को देर रात में इंतजार करना पड़ा। यह विमान रात को 8.45 बजे आता है। यात्रियों को लेकर यह विमान रात 1140 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। इससे पहले चार विमान भी करीब एक घंटा विलंव से रांची आयी। इसमें रात नौ बजे दिल्ली से आनेवाला इंडिगो का विमान एक घंटा, रात 7.20 बजे दिल्ली से आनेवाला एयर इंडिया का विमान एक घंटा, शाम 6.20 बजे अहमदाबाद से आनेवाला इंडिगो का विमान एक घंटा और शाम 5.45 बजे दिल्ली से आनेवाला इंडिगो का विमान करीब डेढ़ घंटा विलंब से रांची आकर प्रस्थान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...