नई दिल्ली, जुलाई 2 -- नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया नेटवर्क के सभी गंतव्यों के लिए अपनी सेवाएं बहाल कर दी हैं, जिसमें ओमान और कुवैत के लिए उड़ानें भी शुरू हो रही हैं। एयरलाइन ने बताया कि क्षेत्र में संघर्ष के चलते उसने पश्चिम एशिया के कुछ गंतव्यों के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी थीं। वर्तमान में एयरलाइन भारत और पश्चिम एशिया के बीच लगभग 780 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है, जो क्षेत्र के साथ भारत के 18 शहरों को सीधे जोड़ती हैं। एयरलाइन के अनुसार, सलाला (ओमान) और कुवैत के लिए सेवाएं फिर से शुरू होने के साथ ही पूरे पश्चिम एशिया नेटवर्क में हवाई संपर्क बहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- ओमान और कुवैत जाने वालों के लिए गुड न्यूज, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फिर शुरू की वेस्ट एशिया की उड़ानें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...