एयरोसिटी टाउनशिप 231 हेक्टेयर में बसेगी, GDA लेगा इन गांवों की जमीन, क्या है पूरा प्लान
गाजियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास करीब 231 हेक्टेयर जमीन पर एयरोसिटी टाउनशिप (Aerocity Township) बसाई जाएगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। साथ ही किसानों से आपत्ति भी मांगी हैं, जो 15 दिन में देनी होंगी। फिर आपत्तियों का समाधान कर जमीन लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जीडीए की राजनगर एक्सटेंशन के तीन गांवों की जमीन पर एयरोसिटी बसाई जाने की योजना है। इसे परवान चढ़ाने के लिए जीडीए ने 231.3710 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है। साथ ही प्राधिकरण ने रविवार को किसानों और जमीन मालिकों से आपत्ति भी मांगी है। 15 दिन के भीतर जीडीए के नवयुग मार्केट स्थित कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि कोई आपत्ति आती है, तो प्राधिकरण की टीम उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.