देहरादून, फरवरी 26 -- मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जीवनसाथी की तलाश करना एक महिला डॉक्टर के लिए भयानक त्रासदी बन गया। देहरादून की एक महिला डेंटिस्ट का वैवाहिक जीवन महज कुछ ही महीनों में दहेज की लालच और पति के अवैध संबंधों की भेंट चढ़ गया। आरोप है कि डॉक्टर पति ने अपनी एयरहोस्टेस प्रेमिका के चक्कर में डेंटिस्ट पत्नी को बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात सहारनपुर निवासी डॉ. सक्षम अरोड़ा से जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। जान-पहचान प्यार में बदली और 5 मार्च 2025 को दोनों का विवाह धूमधाम से हुआ। पीड़िता के परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में काफी खर्च किया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों का असली चेहरा स...