अमरोहा, मार्च 10 -- नौगावां सादात (अमरोहा), संवाददाता। ईरान की अमेरिका-इजरायल से शुरू हुई जंग अब हर रोज भयावह होती जा रही है। साथ में मिडिल ईस्ट के कई देश भी इसका दंश झेल रहे हैं। दोनों ओर से जारी हवाई हमलों के बीच कई खाड़ी देशों के एयरपोर्ट बीते दस दिन से बंद पड़े हैं। फ्लाइटें कैंसिल हो रही हैं, वहीं ईराक में वैसे तो हालात सामान्य है। लेकिन हमले के डर से एयरस्पेस बंद हैं, जिसके चलते नौगावां सादात से ज्यारत के लिए गया काफिला अब भी वहीं फंसा है। जिसके देश वापसी के सारे रास्ते फिलहाल बंद नजर आ रहे हैं। एयरस्पेस खुलने के बाद ही काफिले में शामिल लोगों को वापसी मुमकिन दिख रही है।दरअसल, शिया समुदाय के ज्यादातर धर्मस्थल ईराक और ईरान के अलग-अलग शहरों में हैं। जिनकी ज्यारत के लिए कस्बे से हर साल काफिले निकलते हैं। धर्मगुरु मौलाना पैगंबर अब्बास के ...