एयरलाइन इंडस्ट्री में अनुशासन और मेहनत से मिलेगी सफलता
बरेली, अगस्त 19 -- बरेली। नारायन कॉलेज में मंगलवार को एयरलाइन के विद्यार्थियों के 22वें सत्र के शुभारंभ से पूर्व एविएशन सेक्टर में करियर की संभावनाओं पर सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि अयोध्या एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम फाइनेंस विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंडिगो एयरलाइंस के सीनियर एग्जीक्यूटिव एओ एंड सीएस एयरपोर्ट ऑपरेशन आकिब अली और सुप्रिया गौतम ने विद्यार्थियों को एविएशन सेक्टर में करियर की राह दिखाई। आकिब अली ने कहा कि एयरपोर्ट पर काम करने के लिए सबसे जरूरी गुण अनुशासन है। शुरुआत में कठिनाई होती है, लेकिन यही आगे बढ़ने का रास्ता बनता है। सुप्रिया गौतम ने अनुशासन के साथ मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने कहा कि एविएशन इंडस्ट्री में नौकरी की कमी नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.