प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। दुनियाभर के 80 देशों में उड़ान भरने वाली दुबई की प्रतिष्ठित एमिरेट्स एयरलाइंस के विमान यात्री प्रयागराज के अचार का जायका लेने से वंचित हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से एमिरेट्स के विमानों में भोजन के साथ प्रयागराज का अचार परोसा नहीं जा रहा है। प्रयागराज से दुबई के लिए भेजा गया अचार मुंबई के बंदरगाह में पड़ा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद भारत और संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी के कई देशों के बीच समुद्र परिवहन बंद हो गया है। प्रयागराज के रसूलाबाद स्थित एसआर ग्रुप का अचार और माउथ फ्रेशनर एमिरेट्स एयरलाइंस में भेजा जाता है। इसी ग्रुप का अचार, माउथ फ्रेशनर आदि भारत के एयर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस, जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस को भेजा जाता है।एसआर ग्रुप के संचालक विनय टंडन ने आपके अपने अ...