प्रयागराज, अगस्त 9 -- निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती को ट्रेनिंग के बहाने प्रयागराज बुलाने और मारपीट कर जान से मारने की कोशिश के आरोप में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एयरलाइंस के मैनेजर रोहित सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को ऐरावत चौराहे से यूनाइटेड मेडिसिटी जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली की युवती निजी एयरलाइंस में कार्यरत है। उनके पिता ने पुलिस को बताया कि रोहित सिंह ने ट्रेनिंग के बहाने उनकी बेटी को बुलाया और उसे अपने किराए के मकान में ले गया। आरोप है कि छह अगस्त को रोहित ने फोन कर बताया कि बेटी सीढ़ियों से गिर गई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- रात में छत पर अकेली थी युवती, सिक्योरिटी गार्ड ने किया रेप; अहमदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार हालत गंभीर बताकर परिजनों ...