औरैया, जून 10 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमेला बंबा के पास बुधवार को क्रेटा कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा कार के एयरबैग खुल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घसारा गांव निवासी समीम अली पुत्र अल्लाउद्दीन अपनी पत्नी रिंकू के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने फफूंद जा रहे थे। जैसे ही वे अमेला बंबा के पास पहुंचे, तभी फफूंद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौक...