वार्ता, अगस्त 4 -- MP Crime: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भारतीय वायुसेना (Air Force) में चयनित 22 वर्षीय युवक मोहित गलफट की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मोहित 26 जुलाई को ट्रेनिंग के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन उससे एक दिन पहले उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश का मास्टरमाइंड उसका जीजा ही निकला। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जीजा ने साले की हत्या की योजना बना डाली? आइए जानते हैं पूरा मामला।26 जुलाई को करनी थी ज्वाइनिंग, 25 जुलाई को हो गया गायब पुलिस के मुताबिक, आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली निवासी मोहित गलफट 25 जुलाई की रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन खेत के पास उसके जूते और मोबाइल संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से आसपास के कुओं की तलाशी ली, जहा...