बागपत, अगस्त 27 -- बागपत। दो दिन पूर्व जार्जटाउन थाना क्षेत्र में डॉट पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला सिर कटा शव एयरफोर्स के सार्जेंट सुमित तोमर का था। शव की पहचान होने के बाद डीएम के आदेश पर बुधवार देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। सार्जेंट की मौत कैसे और किन हालातों में हुई, यह अभी भी रहस्य है। बागपत जिले में रमाला थानाक्षेत्र के बरवाला गांव निवासी 36 वर्षीय सुमित तोमर पुत्र उदयवीर तोमर एयरफोर्स में सार्जेंट थे और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, सुमित के भाई विनीत तोमर ने बताया कि वह अवकाश लेकर 22 अगस्त को ड्यूटी से घर बागपत के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे लाइन पर सफाई कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी प्रयागराज पहुंचने पर वह संगम स्नान के लिए उतर गए थे। 24 अगस्त की सुबह सोहबतियाबाग में रेलवे ट्रैक प...