प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ने के मामले में एयरपोर्ट पुलिस की जांच अब भी अधूरी है। पांच सितंबर को दो बार ड्रोन उड़ने की एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लेकिन, पुलिस अभी आरोपी की पहचान तक नहीं कर सकी है। इधर, एयरफोर्स एरिया में ड्रोन की वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव ने एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वॉच टॉवर पर निगरानी के दौरान जवान की नजर ड्रोन पर पड़ी। अज्ञात ड्रोन एयरफोर्स सीमा की दीवार के ऊपर उड़ा। गृह मंत्रालय के नियमानुसार, एयरफोर्स स्टेशन के तीन किमी तक का क्षेत्र ड्रोन संचालन के लिए प्रतिबंधित है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जांच ...