बलिया, जून 21 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया तहसील क्षेत्र के गोन्हिया छपरा निवासी भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफसर अर्जन कुमार सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह का निधन शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला स्थित सैन्य अस्पताल में हो गया। वे 46 वर्ष के थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर लेकर एयर फोर्स के अधिकारी पैतृक गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।बताया जाता है कि पिछले दो दिनों से शैलेन्द्र की तबियत खराब थी। उपचार के दौरान उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। शनिवार को जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैन्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था के बीच पार्थिव शरीर को गंगा नदी के पचरुखिया-हुकुम छपरा घाट ले ...